{"_id":"6a202e5147c422999000a470","slug":"jhanduta-tehsil-office-building-dilapidated-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-161013-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता तहसील कार्यालय भवन जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता तहसील कार्यालय भवन जर्जर
विज्ञापन
झंडूता तहसील कार्यालय भवन जर्जर। संवाद
छत से निकल रहा सरिया-बजरी, हादसे का खतरा
बरसात में कमरों में टपकता है पानी
दस्तावेजों और लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहसील कार्यालय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। करीब साढ़े तीन दशक पुराने इस भवन की छत जर्जर हो चुकी है। छत से सरिया और बजरी बाहर निकलने लगी है, जिससे यहां काम करवाने आने वाले लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में तहसील कार्यालय की छत से पानी टपकने की समस्या भी बनी रहती है। बारिश के दौरान कार्यालय के कमरों में पानी भर जाता है, जिससे सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि तहसील कार्यालय भवन की स्थिति को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि भवन की जल्द मरम्मत करवाई जाए या नए भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि यह भवन करीब 35 वर्ष पहले बनाया गया था। लंबे समय से इसकी हालत ठीक नहीं है। पुरानी तकनीक से बने इस भवन के कमरों की ऊंचाई भी कम है, जिसके कारण गर्मियों में अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग उठाई है कि तहसील कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इनसेट
उधर, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि भवन की स्थिति प्रशासन के ध्यान में है। भवन की मरम्मत करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।