{"_id":"6ac0ee4b6cbe466dfe0ca129","slug":"jhanduta-resonated-with-chants-and-hymns-dedicated-to-khatu-shyam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169113-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खाटू श्याम में जयकारों और भजनों से गूंजा झंडूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खाटू श्याम में जयकारों और भजनों से गूंजा झंडूता
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। खाटू श्याम बाबा के जागरण के उपलक्ष्य में झंडूता में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर को निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों और भजनों से झंडूता बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जागरण स्थल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता पहुंचे।
शोभायात्रा के जागरण स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा शुरू की गई। सनातन सेवा दल और स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
व्यापार मंडल के प्रधान प्रशांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे खाटू श्याम बाबा का जागरण शुरू होगा। इसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जागरण में पहुंचने की अपील की।