{"_id":"64f1bf6a0bff910451096ab9","slug":"jhanduta-got-approval-for-seven-roads-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-4911-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता को मिली सात सड़कों की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता को मिली सात सड़कों की मंजूरी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अपग्रेड होंगी सड़क
-80 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर खर्च होंगे 67.35 करोड़ रुपये
-क्षेत्र का चहुंमुखी विकास शुरू से ही रही प्राथमिकता : कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के कायाकल्प का काम जल्द शुरू होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में जिले में झंडूता विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक सड़कों को स्वीकृति मिली है। कुल 19 सड़कों में से 7 झंडूता क्षेत्र की हैं। लगभग 80 किलोमीटर लंबी इन सड़कों को अपग्रेड करने के लिए 67.35 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रही है। झंडूता और नयनादेवी क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए गोबिंद सागर पर बागछाल पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुल के दोनों छोर आपस में मिल चुके हैं। अब केवल अप्रोच रोड का काम बाकी बचा है। इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुछ महत्वपूर्ण सड़कों का प्रस्ताव भेजा था। इस योजना के चरण-3 में बिलासपुर की कुल 19 सड़कों के लिए 171 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसमें से 7 सड़कें झंडूता विधानसभा क्षेत्र की हैं। लगभग 80 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के लिए 67.35 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 6 किलोमीटर लंबी बुहाड़-मल्होट सड़क पर लगभग 5.40 करोड़ रुपये, 5.200 किलोमीटर लंबी ढोलग-चकनाड़ सड़क पर 4.99 करोड़ रुपये, 10.260 किलोमीटर लंबी राहियां से अमरपुर-हड़सर-सुन्हाणी-तुंगड़ी सड़क पर 8.44 करोड़ रुपये, 19.050 किलोमीटर लंबी जड्डू-बड़गांव गलू सड़क पर 12.92 करोड़ रुपये, 8 किलोमीटर लंबी मरोत्तन-धनी सड़क पर 5.69 करोड़ रुपये, 24 किलोमीटर लंबी बरोहा-कोहिना सड़क पर 23.82 करोड़ और 7.600 किलोमीटर लंबी भल्लू-बलघाड़ सड़क पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।