{"_id":"5798bf2d4f1c1b144621e18c","slug":"jeep-truck-collapse-one-injured-in-swarghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप-ट्रक की भिड़ंत में एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप-ट्रक की भिड़ंत में एक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली में स्वारघाट के संतोषी माता मंदिर के समीप एक बोलेरो पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक को चोटें आई हैं। इसके साथ ही पिकअप को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बिलासपुर से स्वारघाट की ओर आ रही बोलेरो पिकअप को दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप चालक जोगिंद्र पाल पुत्र नत्थू राम गांव राहला तहसील औट जिला मंडी गाड़ी में ही बुरी तरह से फंस गया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिकअप से बाहर निकाला गया और इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।