फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   janta curfew

जनता कर्फ्यू, थम गया बिलासपुर

Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
janta curfew
बिलासपुर/बरठीं/झंडूता। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू बिलासपुर में पूरी तरह सफल रहा। लोग दिन भर अपने घरों में दुबके रहे। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कुछ एक गाड़ियां जो आई, उन्हें पुलिस ने रोक कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने दिनभर मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने हर चौक, गली और शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था ताकि कोरोना वायरस से लड़ा जा सके। जिसका लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। लोग सुबह से ही अपने घरों में दुबके रहे। दिन भर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सन्नाटा छाया रहा। शहर तो शहर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और कारोबारियों ने भी पूर्ण बंद में भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं दिनभर जिला में बस सेवाएं भी बंद रहीं। इसके अलावा पुलिस ने स्वारघाट के कैंची मोड़, नौणी सहित अन्य क्षेत्रों में नाके लगा रखे थे ताकि कोई भी वाहन हिमाचल में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन

इसके अलावा बरठीं बाजार भी बंद रहा।
वहीं झंडूता क्षेत्र के लोगों ने जनता कर्फ्यू का पूर्णतया पालन किया। वहीं प्रशासन ने भी क्षेत्र में इसका उल्लंघन करने वालों पर अपनी पैनी निगाह रखी हुई थी। क्षेत्र के जहां सभी बाजार और दुकानें बंद रहीं। वहीं कोई भी वाहन न चलने से सड़कें भी सुनसान नजर आई। इसके अलावा क्षेत्र के सभी शराब के ठेके और पेट्रोल पंप भी बंद रहे। उपमंडल के तहत झंडूता, अनंदघाट, समोह, गेहड़वी, कलोल, भड़ोली कलां, मरोतन, जेजवी, सुन्हानी, सेर सहित अन्य कई स्थानों पर लोगों ने जनता कर्फ्यू का पूर्णतया पालन किया। झंडूता पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा के अनुसार थाना क्षेत्र के इलाकों में पुलिस ने पेट्रोलिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने जनता कर्फ्यू में लोगों का सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से जागरूक रह कर ही लड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी लोगों का सहयोग इसी प्रकार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर की पूरी गतिविधियों पर वह स्वयं नजर बनाए रखे हैं। सरकार के हर आदेश का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed