{"_id":"65f6e5fa102f912d0200d077","slug":"jama-masjid-committee-will-help-poor-people-in-ramadan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114725-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रमजान में जामा मस्जिद कमेटी करेगी गरीब लोगों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रमजान में जामा मस्जिद कमेटी करेगी गरीब लोगों की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रमजान माह में किए गए पुनीत कार्यों का मिलता है कई गुना अधिक फल : हारुण मोहम्मद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रमजान का महीना पवित्र महीनों में से एक माना गया है। इस महीने किए गए पुनीत कार्यों का फल कई गुना अधिक मिलता है। ऐसे में सुविधा संपन्न लोगों को चाहिए कि वे समाज की मदद के लिए आगे आएं और जो परिवार गरीबी से जूझ रहे हैं, उनकी मदद के हाथ आगे बढ़ाएं। यह बात रविवार को जामा मस्जिद बिलासपुर के प्रधान हारुण मोहम्मद उर्फ हरी ने कही।
उन्होंने बताया कि मस्जिद कमेटी की ओर से इस पाक महीने में गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए विशेष खाका तैयार किया गया है। इसके तहत ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है जो वास्तव में गरीबी और मुफलिसी में जी रहे हैं। कमेटी की ओर से ऐसे परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जरूरत का सामान भी दिया जा रहा हैै। रमजान का महीना 11 मार्च से शुरू हो गया है जो कि 11 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पवित्र महीने में महीना भर रोजे रखे जाते हैं। दिन-रात नमाज और इबादत का दौर चला रहता है। कहा कि गलतियों को सुधारने और नेकी कर बरकत पाने के लिए यह महीना विशेष मायने रखता है। इसलिए लोगों को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों में बांटना चाहिए।