फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jam in toll barrier in bilaspur

Bilaspur News: गरामोड़ा टोल बैरियर पर लगा घंटों लंबा जाम, यात्री हुए परेशान

Sat, 24 Jan 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
jam in toll barrier in bilaspur
बिलासपुर में फोरलेन पर लगा जाम। संवाद
बर्फबारी का दीदार करने हजारों की संख्या में पर्यटक कर रहे मनाली का रुख
विज्ञापन

हर दिन कीरतपुर-नेरचौक हाईवे से गुजर रहे पांच हजार वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों मनाली, कुल्लू में जैसे ही सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, वैसे ही देवभूमि में पर्यटकों की आमद में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। वीकेंड के चलते शनिवार को प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामोड़ा टोल टैक्स बैरियर पर याताया व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। सुबह से ही गाड़ियों का ऐसा जमावड़ा लगा कि पर्यटकों के साथ बसों में सफर कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


शनिवार सुबह से ही गरामोड़ा टोल बैरियर पर वाहनों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह जाम इतना लंबा हो गया कि कतारें पंजाब स्थित गरा टोल प्लाजा तक जा पहुंचीं। जाम में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सुबह से लेकर 11 बजे तक गाड़ियों के पहिये रेंग-रेंग कर चलते रहे, जिससे सैलानियों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मुंबई जैसे राज्यों से आए पर्यटकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल आने के लिए उन्हें हमेशा जाम से जूझना पड़ता है। उम्मीद थी कि फोरलेन बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पर्यटकों का कहना है कि फोरलेन निर्माण का उन्हें कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। यह स्थिति पहली बार पैदा नहीं हुई है, फिर भी स्थानीय प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, मौके पर तैनात स्थानीय पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जाम खुलवाने और यातायात सुचारु करने में जुटी रही, लेकिन वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि पुलिस के जवान भी बेबस नजर आए। जाम में फंसी बसों में सफर करने वाले दीपक, राजेश, अंकिता, वैभवी, प्रिया, रूपलाल, मधुर मोहन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीकेंड और पर्यटन सीजन को देखते हुए टोल बैरियर पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed