{"_id":"56fd27724f1c1bd625f00117","slug":"jagran-in-tudvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंडवीं में भोला मस्त मलंग... पर झूमे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुंडवीं में भोला मस्त मलंग... पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
टुंडवी गांव में आयोजित जागरण में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत भलस्वाय के तहत गांव टुंडवीं (तंथा) में भगवती जागरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। मां वैष्णो जागरण कमेटी और जन सहयोग से करवाए गए जागरण में लाई गई मां ज्वाला देवी जी और मां हडिंबा देवी जी की पवित्र ज्योतियां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
जागरण की शुरूआत करते हुए गायक शमशेर सिंह ने चलो बुलावा आया है... भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंच पर आए हिमाचल के लोक गायक संजीव दीक्षित ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।
विज्ञापन
उन्होंने मेरा भोला मस्त मलंग..., मैं मां दे मंदिर जाणा..., भोले को कैसे मैं मनाऊं रे..., मईया जी..., मंदरा रा नजारा..., कृष्ण जी मेरे आयो..., श्याम जी की दिवानी... और कर दो कृपा... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
लुधियाना की पंजाबी गायिका ममता प्रीत ने शेर पर सवार होके..., मेला मइया दा..., छलिया का भेष बनाया..., मैं तो साईं की दीवानी..., दर्शन दे मां..., मां ने बुलाया... और आ पहुंचे दरबार... आदि पंजाबी भेंटों से खूब समा बांधा।
मनमोहक झांकियां भी जागरण में आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पंडित मस्त राम, सुनील कुमार, डिंपल और पंकज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।