फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jagat Ram Sharma became the president of Jhanduta Sahakar Bharti

Bilaspur News: झंडूता सहकार भारती के अध्यक्ष बने जगत राम शर्मा

Wed, 11 Jun 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jagat Ram Sharma became the president of Jhanduta Sahakar Bharti
झंडूता सहकार भारती के नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
सतीश तहसील मंत्री और प्यार चंद शर्मा तहसील संगठन प्रमुख बने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। तहसील झंडूता की सहकार भारती कार्यकारिणी का गठन सुन्हाणी में किया गया। इस मौके पर जिला सहकार भारती के अध्यक्ष देव दत्त शर्मा और जिला महामंत्री सुनील दत्त शर्मा ने विशेष रूप से मौजूद रहे।

सहकार भारती विषय पर जिला संगठन प्रमुख बिलासपुर ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष देव दत्त शर्मा ने सहकार भारती के गठन से लेकर आज तक की उपलब्धियों से अवगत कराया। जिला महामंत्री सुनील दत्त शर्मा ने सहकार भारती के जितने भी आज तक के संशोधन हुए हैं, उन संशोधनों से अवगत करवाया। झंडूता कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव करवाया गया। अध्यक्ष के लिए जगत राम शर्मा का नाम आया, जिसके प्रस्तावक रोशन लाल खजूरिया और समर्थनकर्ता मनोज कुमार रहे। इस प्रकार से जगत राम को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तहसील मंत्री के लिए सतीश का नाम आया जिसका प्रस्ताव सतपाल शर्मा ने किया और समर्थन सुमित ने किया। सतीश शर्मा को तहसील मंत्री घोषित कर दिया गया। तहसील संगठन प्रमुख के लिए जिला संगठन प्रमुख ने प्यार चंद शर्मा का नाम घोषित किया। इसके बाद नए पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष सतपाल वर्मा और संदेश कुमार को बनाया गया। सह सचिव के लिए सुमित सिंह और विक्रम परमार चुने गए। सुखदेव परमार, नंदलाल, धनीराम धीमान, जगजीत सिंह खारियल को सदस्य बनाया गया। मनोज कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सेवानिवृत्ति सहायक पंजीयन सहकारी सभाएं रोशन लाल खजुरिया, प्रधान बड़गांव सहकारी समिति मनोज कुमार, गोरख सिंह, अशोक कुमार, शिवांश मिश्रा, देवास मिश्रा, सुनीत सिंह, राजपाल, सुखदेव परमार, गोपाल, सुदेश कुमार, धनीराम धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed