{"_id":"66fd32a7d87a7b7c870e161e","slug":"it-is-the-responsibility-of-the-union-minister-to-protect-the-interests-of-himachal-sandeep-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124293-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हितों की रक्षा करना केंद्रीय मंत्री का दायित्व : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हितों की रक्षा करना केंद्रीय मंत्री का दायित्व : संदीप
विज्ञापन
संवाद न्यूूूूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का यह दायित्व भी है और जिम्मेदारी भी है कि वह हिमाचल के हितों की रक्षा करें। उनको चाहिए कि वह केंद्र में फंसा पैसा प्रदेश को दिलाएं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कही।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद जेपी नड्डा बिलासपुर आ रहे हैं। उनके आगमन से प्रदेश की कांग्रेस सरकार और प्रदेश की जनता को उम्मीदें भी जगी हैं। संदीप ने कहा कि उनके दौरे से प्रदेश सरकार के ओपीएस की जमा राशि, आपदा से हुए नुकसान और जीएसटी में प्रदेश सरकार का हिस्सा मिलने की उम्मीद जगी है। जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के लोगों का केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व भी करते हैं और वह हिमाचल प्रदेश से केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं तो ऐसे में प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करना उनका दायित्व भी और जिम्मेदारी भी है। कहा कि प्रदेश सरकार के करीब 23 हजार करोड़ रुपये पर केंद्र सरकार कुंडली मार कर बैठी है। जेपी नड्डा से उम्मीद की जाती है कि वह प्रदेश के हितों को ध्यान रखते यह पैसा प्रदेश सरकार को दिलाएं।