फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is necessary to vaccinate children at the right time

Bilaspur News: बच्चों का सही समय पर टीकाकरण कर आवश्यक

Fri, 27 Oct 2023 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to vaccinate children at the right time
- राजपुरा में लोगों को दी पोलियो की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्तरीय पोलियो जागरुकता शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में किया गया। विभाग की ओर से लोगों को पोलियो के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर असीम शर्मा ने की।
स्वास्थ्य शिक्षक विजय ने कहा कि हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है, ताकि वह अपने बच्चों का सही समय पर टीकाकरण करा सकें। हालांकि भारत अब पोलियो मुक्त देश है, लेकिन आज भी कई देश इस समस्या से लड़ रहे हैं। पोलियो एक अत्यधिक वायरल संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मुख्य रूप से मल-मौखिक मार्ग के माध्यम से या किसी दूषित भोजन या पानी के माध्यम से फैलता है। यह आंत में बढ़ता है, जहां से यह तंत्रिका तंत्र में प्रवेश कर सकता है और पक्षाघात (पैरालिसिस) का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

विश्व पोलियो दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा मेडिकल शोधकर्ता जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जोनास साल्क ने पोलियो वैक्सीन विकसित करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था। 1955 में उन्होंने इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन बनाई। 1962 में अल्बर्ट साबिन ने ओरल पोलियो वैक्सीन बनाई। 1988 में विश्व स्वास्थ्य सभा ने पोलियो वायरस को खत्म करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। उस समय दुनिया भर में लगभग 3.50 लाख मामले थे। साल 2002 में यूरोपीय क्षेत्र को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। तब से 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पोलियो विषाणु से मुख्यत छोटे बच्चों में होता है। यह बीमारी बच्चे के किसी भी अंग को जिंदगी भर के लिए कमजोर कर देती है। पोलियो लाइलाज है। बचाव ही इस बीमारी का एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed