फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is necessary for pregnant women to have institutional delivery: Dr. Praveen

गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराना जरूरी : डॉ. प्रवीण

Sat, 22 Jul 2023 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
It is necessary for pregnant women to have institutional delivery: Dr. Praveen
-जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में मिलती हैं विभिन्न सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष तक के नवजात शिशुओं को खर्चों से मुक्त रखा गया है। योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को राजकीय चिकित्सा संस्थानों में प्रसव कराने पर प्रसव संबंधी पूर्ण व्यय का वहन, प्रसव पूर्व और प्रसव के दौरान और प्रसव के बाद दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहा है।

संस्थागत प्रसव होने पर तीन दिन और सिजेरियन ऑपरेशन होने पर सात दिन तक निशुल्क भोजन दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को मुफ्त दवाएं एवं खाद्य, मुफ्त इलाज, जरूरत पड़ने पर मुफ्त खून उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें घर से केंद्र जाने एवं वापसी के लिए मुफ्त यातायात सुविधा प्रदान की जाती है। इसी प्रकार की सुविधा सभी बीमार नवजात शिशुओं के लिए दी जाती है। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से मातृ मृत्युदर और शिशु मृत्युदर काफी हद तक कम हुई है। इसमें और सुधार किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed