फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is important to adopt scientific methods in farming: Dr. Shah

खेती में वैज्ञानिक तरीके को अपनाना जरूरी : डॉ. शाह

Mon, 06 Nov 2023 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
It is important to adopt scientific methods in farming: Dr. Shah
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं प्रभारी वैज्ञानिक सीमा ने किसानों के खेतों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

-कहा, आज भी कुछ किसान परंपरागत तरीके से खेती करने में जुड़े, इसमें मेहनत ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसीबरठीं (बिलासपुर)। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी वैज्ञानिक सीमा शाह ने बिलासपुर के प्रगतिशील किसानों के खेतों का दौरा कर उनके द्वारा उपयोग में लाई जा रही नई तकनीक के बारे में जानकारी ली।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि जिले के किसान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई तकनीकों का इस्तेमाल किस स्तर पर कर रहे हैं। प्रभारी वैज्ञानिक सीमा शाह ने किसानों से मिलकर कृषि विज्ञान केंद्र के अगले साल की रणनीति तैयार की। जिले के प्रगतिशील किसानों संजय, विजय, देवीराम, पंकज चंदेल, सुनीता देवी सहित अन्य से जानकारी हासिल की। डॉ. सीमा शाह ने बताया कि आज भी कुछ किसान परंपरागत तरीके से खेती करने में जुड़े हैं। बताया कि इसमें किसानों की लागत ज्यादा आती है, मेहनत अधिक करनी पड़ती है। बावजूद इसके अधिक पैदावार नहीं मिलती है। उन्होंने किसानों को बताया कि निश्चित रूप से यदि वह खेती से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो किसानों को खेती में वैज्ञानिक तरीके को अपनाना ही पड़ेगा। कहा कि किसान को सबसे पहले खेत के स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखना चाहिए। खेत की मिट्टी की जांच कर उसके पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने से ही अधिक पैदावार मिल सकती है। इस मौके पर डॉक्टर गौरव, किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed