फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is important for children to be all-rounders to move ahead in life: Rajesh

जीवन में आगे बढ़ने के लिए बच्चों का ऑलराउंडर होना जरूरी : राजेश

Sun, 07 Jan 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
It is important for children to be all-rounders to move ahead in life: Rajesh
- समारोह में प्राजंलि को दिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड
विज्ञापन

-नॉप्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में समूह गान, पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस, गणेश वंदना, लूंगी डांस, हरियाणवी नृत्य, सरस्वती वंदना, फैंसी ड्रेस और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। समारोह में सानवी शर्मा, माहिरा, हरविंदर, अहाना, रेयांश शर्मा, सक्षम चंदेल, अनन्या चंदेल, शिव, तरुण शर्मा, मान्या, सहरसा शर्मा, शिवानी शर्मा, वैभव ठाकुर, अनिका, विनायक कपूर, अंतरा, प्राजंलि, दिव्या शर्मा, सक्षम भारद्वाज और अन्य 39 बच्चों को बेस्ट पोर्टफोलियो अवार्ड से नवाजा गया। दसवीं कक्षा की प्राजंलि को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। शानवी शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए और गौरी को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप ज्योति प्रज्वलित करने के साथ हुई। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य अतिथि और अभिभावकों को विद्यालय की साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए स्कूलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के सुदृढ़ीकरण, बदलाव और अच्छे नागरिकों का निर्माण शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। बच्चों का आगे बढ़ने के लिए ऑलराउंडर होना आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। नॉप्स स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों के इंग्लिश उच्चारण के प्रति कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों का हस्त सुलेख सुधारने की दृष्टि से कैलीग्राफी, नेचर वॉक, पोर्टफोलियो बुक, मैनेजमेंट स्किल जैसे विषयों के प्रति उनका ध्यान आकर्षण करने के लिए भी स्कूल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा निदेशक ओपी शर्मा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed