फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Isolate yourself when you have mild symptoms of Kovid: Dr. Daroch

कोविड के हल्के लक्षण आने पर खुद को करें घर में आइसोलेट: डॉ.दड़ोच

Thu, 06 May 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Isolate yourself when you have mild symptoms of Kovid: Dr. Daroch
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोरोना से संक्रमित होने पर सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए हल्के लक्ष्णों वाले मरीजों को घर पर ही होम क्वांरटीन होना चाहिए।
विज्ञापन

ये निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है। उन्हें अपने आप को अन्य लोगों से अलग होकर साफ सुथरे हवादार कमरे में आइसोलेट करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. दड़ोच ने कहा कि मास्क को 8 घंटे प्रयोग करने के बाद नष्ट कर देना चाहिए। देखभाल करने वाले व्यक्ति को भी मास्क का प्रयोग करना चाहिए और हर समय डिस्पोजल दस्ताने पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। कोविड मरीज को घर में ही अन्य सदस्यों की व्यक्तिगत वस्तुओं को प्रयोग करने से बचना चाहिए। कोविड मरीज को नियमित तौर पर अपने बुखार और ऑक्सीजन स्तर की जांच करते रहना चाहिए। मरीज को नियमित तौर पर अपने बुखार की हर 4 घंटे के बाद जांच कर उसे नोट कर लेना चाहिए। सांस लेने में तकलीफ होने या सीने में दर्द होने पर मरीज को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। ऑक्सीजन स्तर 94 प्रतिशत से नीचे चला जाए तो डॉक्टर को सूचित करें।

उन्होने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मरीज जो उच्च रक्तचाप, मधुमेह हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी आदि से ग्रस्त हों, उन्हें चिकित्सा अधिकारी की ओर से जांच के बाद ही होम क्वारंटीन होने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed