{"_id":"6d107abab55326eab36341fb01734eb2","slug":"isha-became-miss-vyas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशा के सिर सजा मिस व्यास का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशा के सिर सजा मिस व्यास का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यास उत्सव की मॉडलिंग स्पर्धा में मिस व्यास-2016 का ताज ईशा शर्मा के नाम रहा जबकि मिस्टर व्यास का खिताब अमीर वेग ने जीता। इसके अलावा सूरज ठाकुर और शिवांगी रघु रनरअप रहे।
विज्ञापन
विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी, नकद राशि सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
व्यास उत्सव आयोजन समिति और व्यास नगर समिति के तत्वावधान में आयोजित उत्सव की अंतिम संध्या में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मॉडलिंग के दूसरे राउंड में अमीर वेग, साहिल, राकेश कुमार, निशांत, प्रवीण, रजत रॉय, सूरज ठाकुर, सौरभ, तनिश सहदेव और विशाल अरोड़ा सहित शिवांगी रघु, ईशा शर्मा, रीत ठाकुर और सपना केदारटा ने भारतीय परिधान में रैंप पर उतरकर अपने जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
इसके बाद निर्णायक मंडल शालिनी शर्मा, कुलभूषण चब्बा, राज अग्रवाल और विजयराज उपाध्याय ने प्रतिभागियों से सवाल पूछे। सभी प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के आधार पर विजेता और उपविजेता का चयन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मंच संचालक अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया, जबकि सांस्कृतिक संध्या के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा और प्रवीण शर्मा ने खास अंदाज में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मंच में आमंत्रित किया।
समाजसेवी जफर खान ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी ओर से 5100 रुपये दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी, समिति प्रधान व नप उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पार्षद शालिनी शर्मा, नंदलाल राही और नवीन वर्मा सहित जिला भाषा अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा, समिति के वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश कपूर, राजकुमार चौधरी, लोकेश कौशल, गोपाल शर्मा, कर्ण चंदेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।