{"_id":"65a9211fc91d802c170fea64","slug":"interview-for-security-guard-recruitment-on-24th-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11890-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए साक्षात्कार 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए साक्षात्कार 24 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईएस सिक्योरिटी बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 24 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन 56 किलोग्राम होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 21 से 37 साल होनी चाहिए। साक्षात्कार में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते है। चयनित उम्मीदवार को 14500 रुपये से लेकर 18500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।