फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interview for 50 posts of Production Associate on 19 January

Bilaspur News: प्रोडक्शन एसोसिएट के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 19 जनवरी को

Mon, 15 Jan 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Interview for 50 posts of Production Associate on 19 January
- साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही ले सकते हैं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मोहाली की एक निजी कंपनी में प्रोडक्शन एसोसिएट के 50 पदों की भर्ती के लिए 19 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार सुबह 11:00 बजे शुरू होंगे।


जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन या अन्य ट्रेड में आईटीआई पास अथवा डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मासिक मानदेय चौदह हजार से उनीस हजार सात सौ रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ ईएसआई, सब्सिडाइज कैंटीन, अटेंडेंस अलाउंस और बोनस की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 19 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed