{"_id":"67adde91d057506b3e0b0761","slug":"international-hybrid-conference-from-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131978-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय हाइब्रिड सम्मेलन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय हाइब्रिड सम्मेलन कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जर्मनी और अमेरिका से शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, स्वास्थ्य पेशेवर होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विकसित हो रहे स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य, विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां और अवसर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हाइब्रिड सम्मेलन का आयोजन 15 और 16 फरवरी को किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश और विदेश से कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।
सम्मेलन स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्युटिकल उद्योग में नवाचार, उभरती चुनौतियों और संभावित अवसरों पर विस्तृत चर्चा के लिए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के दौरान मुख्य सत्र, पैनल चर्चा और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जो प्रतिभागियों को नए शोध और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेंगे।
सम्मेलन में भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों माध्यमों से इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनमें उनाती को-ऑप मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसाइटी लिमिटेड पंजाब के महाप्रबंधक ज्योति स्वरूप, प्रोफेसर एवं डीन, एमआरएसपीटीयू पंजाब डॉ. आशीष बाल्दी, प्रबंध निदेशक सीनियर नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, राजस्थान तारा प्रकाश तिवारी, ड्रग इंस्पेक्टर, बिलासपुर डॉ. दिनेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, ताइपे मेडिकल यूनिवर्सिटी ताइवान से डॉ. कुणाल नेपाली, प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं एसोसिएट प्रोफेसर, सीएसआईआर-आईएचबीटी, हिमाचल के डॉ. अमिताब आचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूआईपीएस, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से डॉ. जय मलिक, प्रिंसिपल मेडिकल राइटर मर्क डिपार्टमेंट जर्मनी से डॉ. अभिषेक बुद्धिराजा, रिसर्च साइंटिस्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा अमेरिका से डॉ. आशीष के. शुक्ला शामिल हैं। स