Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   International handball coach Manoj Thakur receives the 'Best Coach of Himachal' award

Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर को मिला बेस्ट कोच ऑफ हिमाचल का सम्मान

Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
International handball coach Manoj Thakur receives the 'Best Coach of Himachal' award
हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर को शिमला में सम्मानित करते मुख्यमंत्री। स्रोत: कोच
हिम रत्न पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, तीन लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के नम्होल क्षेत्र की शिकरोहा पंचायत के साईं नोडुवां गांव के अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कोच के सम्मान से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित हिम रत्न पुरस्कार समारोह में उन्हें बेस्ट कोच ऑफ हिमाचल प्रदेश का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से उन्होंने बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया है। शिमला के पीटरहॉफ में 31 अक्तूबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनोज ठाकुर को सम्मानित किया। उन्हें तीन लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। साथ ही हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की गई। स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में कार्यरत मनोज ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हैंडबॉल को नई पहचान दिलाने और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने जुलाई 2026 में चीन में आयोजित 19वीं एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कोच सम्मान मिलना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

मनोज ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, खेल निदेशक शिवम प्रताप सिंह और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने अपनी खेल यात्रा में सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले नंद किशोर शर्मा, श्याम लाल कौंडल, हरिकेश, अशोक गौतम, हरी पाल शर्मा, सरित शर्मा, हमीद खान, अजिनेश चौहान, संजय कौशल, रफीक अहमद, वीरेंद्र शर्मा, स्नेहलता, सचिन चौधरी, दिनेश राजपूत, चंदन, वसीम, प्रताप और क्रांति सिंह का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed