फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Intermittent power supply in Jhandutta throughout the day; public life disrupted by unscheduled outages.

Bilaspur News: झंडूता में दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी, अघोषित कटों से जनजीवन बेहाल

Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Intermittent power supply in Jhandutta throughout the day; public life disrupted by unscheduled outages.
भीषण गर्मी में ग्रामीणों-व्यापारियों को झेलनी पड़ी परेशानी,कामकाज हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

बिजली बोर्ड से समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बार-बार बिजली गुल होने से भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अघोषित बिजली कटौती से घरेलू कामकाज, खेती-बाड़ी, पशुपालन और छोटे कारोबार प्रभावित रहे। बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली बाधित रहने पर ग्रामीणों और व्यापारियों ने बिजली बोर्ड के प्रति नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह से ही बिजली बार-बार आती-जाती रही। कई स्थानों पर लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बिजली न होने से चारा काटने की मशीनें बंद रहीं, जिससे पशुपालकों को समय पर पशुओं के लिए चारा तैयार करने में दिक्कत हुई। वहीं पानी की मोटरें नहीं चलने से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। घरों में दूध ठंडा रखने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य आवश्यक कार्यों में भी बाधा आई। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी गोपाल ने बताया कि उनकी दुकान में दूध, दही, आइसक्रीम सहित अन्य खराब होने वाली खाद्य सामग्री रखी रहती है, जो पूरी तरह बिजली पर निर्भर है। बार-बार बिजली जाने से फ्रिज का तापमान प्रभावित होता है, जिससे सामान खराब होने का खतरा बना रहता है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि समय पर बिजली बिल जमा करना उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है, तो बोर्ड की भी जिम्मेदारी है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने बोर्ड से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बोर्ड से तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर कर अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीछे से बिजली आपूर्ति सामान्य है, लेकिन स्थानीय स्तर पर तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। खराबी दूर करने के लिए बोर्ड के कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है और जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
कर्ण चंदेल,अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed