{"_id":"661539a3b7397f3b0f0adaad","slug":"intensive-campaign-in-the-district-for-registration-of-missed-voters-dc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115689-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे मतदाताओं के पंजीकरण को जिले में सघन अभियान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे मतदाताओं के पंजीकरण को जिले में सघन अभियान : डीसी
विज्ञापन
-जिले में अब तक जारी किए गए हैं 11782 मतदाता पहचान पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता 4 मई 2024 तक फॉर्म नंबर 6 भरकर मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित कर लोकतंत्र के महापर्व के भागीदार बनें।
जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने इस अपील के माध्यम से बताया कि जिला निर्वाचन विभाग शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 1995, 31 मार्च 2006 को जन्म प्राप्त किए व्यक्ति के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके लिए सभी स्तरों पर सघन जांच की जा रही है। प्रत्येक पंचायत में जाकर पंचायत रजिस्टर के माध्यम से इस संदर्भ में जानकारी व जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी बूथ लेवल अधिकारी, पंचायत सेक्रेटरी के माध्यम से इस कार्य को किया जा रहा है। छूट गए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए घर-घर जाकर इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में नए मतदाता पहचान पत्र भी जारी किए गए हैं। अभी तक लगभग 11782 मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए हैं।