फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Instructions to strengthen cleanliness and health management in the city

Bilaspur News: शहर में सफाई, स्वास्थ्य प्रबंधन को सुदृढ़ करने के निर्देश

Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions to strengthen cleanliness and health management in the city
नगर परिषद बिलासपुर की समीक्षा बैठक करते हुए उपायुक्त। स्रोत: डीपीआरओ
नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्था की उपायुक्त ने की समीक्षा
विज्ञापन

मीट मार्केट, सब्जी मंडी और लुहणू मैदान में सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर परिषद को पूरे क्षेत्र में करेंगे फॉगिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के तहत उपायुक्त ने नगर में साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को चाकचौबंद रखते हुए सवोZच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को बचत भवन में नगर परिषद के कायोZं की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि मीट मार्केट, सब्जी मंडी और लुहणू मैदान जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर की जा सके। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जल शक्ति विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार करने को कहा। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी पार्कों की नियमित साफ सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2318 स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं और सभी सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की स्थिति संबंधी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने बताया कि अप्रैल से अब तक कुल 31 प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें से 16 हाल ही में दर्ज किए गए थे। वर्तमान में कोई नया मामला नहीं आया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नगर परिषद को पूरे क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि 21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव से पूर्व मेला मैदान और गोविंद सागर झील के आसपास विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और नगर परिषद क्षेत्र में घूमने वाले पशुओं की संख्या कम करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक के समापन पर उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध कार्य योजना तैयार की जाएगी और प्रशासन नगर परिषद को हर संभव सहायता प्रदान करेगा, ताकि लोगों को बेहतर और सुचारु सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed