फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Instructions given to workers to intensify contact campaign

Bilaspur News: कार्यकर्ताओं को दिए संपर्क अभियान तेज करने के निर्देश

Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to workers to intensify contact campaign
- बिलासपुर में आयोजित हुई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सदर मंडल की बैठक का आयोजन वीरवार को भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में संपर्क अभियान तेज किया जाएगा। इस वर्ग की आबादी के लिहाज से बूथ स्तर पर नए सदस्य भी संगठन से जोड़े जाएंगे। बैठक में विशेष रूप से सदर विधायक त्रिलोक जमवाल मौजूद रहे।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने बस्ती संपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की 33 फीसदी से अधिक आबादी वाली 33 बस्तियां हैं। इनमें से 25 बस्तियों में संपर्क अभियान पूरा किया जा चुका है। बाकी बची 8 बस्तियों में भी इसे जल्द पूरा किया जाए। अनुसूचित जाति वर्ग की 33 फीसदी से अधिक आबादी वाले बूथों में कम से कम 10 तथा इससे कम आबादी वाले बूथों पर 5 नए सदस्य संगठन के साथ जोड़ें जाएं। उन्होंने वोटिंग बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा है। इस अवधि में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश की जनता उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनहितैषी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएं। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेलीराम टैगोर, प्रदेश महामंत्री कृष्णलाल, सदर मंडल अध्यक्ष रोशन लाल, सदर मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह और रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed