फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection of shiva project

Bilaspur News: करोट एचपी शिवा क्लस्टर का सहायक परियोजना निदेशक ने किया निरीक्षण

Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of shiva project
बागवानी गतिविधियों, रखरखाव, किसानों के कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन

किसानों के कार्य की सराहना, सामूहिक विपणन व्यवस्था पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। एचपी शिवा परियोजना के तहत करोट क्लस्टर का सहायक परियोजना निदेशक डॉ. रमल अंगारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला समन्वय अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।


डॉ. अंगारिया ने क्लस्टर में चल रही बागवानी गतिविधियों, रखरखाव और किसानों की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की मेहनत और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि क्लस्टर में किए जा रहे प्रयास परियोजना की मूल भावना के अनुरूप हैं और यह भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। उन्होंने किसानों को बताया कि परियोजना निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार संगठित मार्केटिंग व्यवस्था अपनाना बेहद आवश्यक है। यदि किसान सामूहिक रूप से योजनाबद्ध विपणन करेंगे तो उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने ग्रेडिंग, पैकिंग और उत्पादों को सीधे खरीदारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कहा कि क्लस्टर स्तर पर सामूहिक विपणन व्यवस्था स्थापित होने से किसानों को बड़े बाजारों तक पहुंच आसान होगी। निरीक्षण के दौरान क्लस्टर के कई हिस्सों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। किसानों के उत्साह और किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की उन्होंने प्रशंसा की। डॉ. अंगारिया ने आश्वस्त किया कि एचपी शिवा परियोजना किसानों को तकनीकी, प्रशिक्षण और विपणन संबंधी हर संभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी। बताते चलें कि एचपी शिवा परियोजना का लक्ष्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ना, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और बेहतर विपणन अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय को दोगुना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed