फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection of land effected area

Bilaspur News: ग्रामीणों ने सुनाया दुखड़ा, बोले-खेत मलबे से भरे, घरों को खतरा

Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of land effected area
सड़क बंद, एसडीएम ने तीन किमी पैदल चलकर लिया भूस्खलन प्रभावित बनाली-परगाली क्षेत्र का जायजा
विज्ञापन

बोले-प्रभावित परिवारों को समय पर मिलेगी राहत, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ है। इससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह शुक्रवार को ग्राम पंचायत जामली के बनाली-परगाली क्षेत्र पहुंचे। सड़क बंद होने के कारण वे करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित स्थल तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर भूस्खलन का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। डॉ. राजदीप सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन के कारण खेतों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगा और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। उन्होंने राजस्व विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा। एसडीएम ने आपदा प्रबंधन के तहत लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है और जरुरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि बारिश का दौर जारी रहने के कारण भविष्य में और भी भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन के सभी प्रावधानों को सक्रिय कर दिया गया है। राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी आपात स्थिति में तुरंत सेवाएं देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed