फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   injured young died in hospital

सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली में उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
injured young died in hospital
बिलासपुर (रामपुर)। सड़क हादसे में घायल हुए नगर के एक युवक की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त डाक विभाग के कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता का पुत्र क्षितिज कुमार गुप्ता उर्फ हनी कुमार गुप्ता (32) नगर में एक निजी दुकान पर अकाउंटेंट का काम करता था। परिजनों के अनुसार, क्षितिज बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे जिला बरेली से बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका एक साथी नगर की अस्पताल कॉलोनी निवासी आशीष कुमार (19) भी पीछे बैठा हुआ था। जिला बरेली के थाना मीरगंज में ओवरब्रिज पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने हनी की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण अनियंत्रित बाइक हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मीरगंज पुलिस ने घायल दोनों युवकों को बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया था। सूचना पाकर हनी व आशीष के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जिला अस्पताल से परिजन प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हनी को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार की रात हनी ने बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बरेली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को परिजनों ने शव को यहां लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की करीब तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटना दूसरे जिले की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed