फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information provided on the causes, symptoms, prevention, and treatment of hepatitis.

Bilaspur News: हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार की दी जानकारी

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Information provided on the causes, symptoms, prevention, and treatment of hepatitis.
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जुखाला क्षेत्र के गांव चिल्ला में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हेल्थ एजुकेटर मस्त राम ने लोगों को हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस लीवर में सूजन पैदा करने वाला गंभीर रोग है, जो हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई वायरस के कारण होता है। हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से दूषित भोजन एवं पानी से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित रक्त, शरीर के तरल पदार्थ, असुरक्षित सुइयों और असुरक्षित यौन संबंधों के माध्यम से फैल सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस-बी से बचाव का टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन

मस्त राम ने कहा कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम हेपेटाइटिस, आइए इसे विस्तार से जानें है। उन्होंने लोगों से समय पर जांच कराने, जागरूक रहने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार से हेपेटाइटिस से होने वाली गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम मं भाषण और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed