फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to teachers about getting the teaching work done through new activities

Bilaspur News: शिक्षकों को नई गतिविधियों से शिक्षण कार्य करवाने की दी जानकारी

Mon, 30 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Information given to teachers about getting the teaching work done through new activities
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में नवनियुक्त प्राथमिक अध्यापकों के लिए 15 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 65 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले में नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों को प्राथमिक कक्षाओं में संबंधित विषयों को पढ़ाने की गतिविधियों से अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त अध्यापकों को प्राथमिक कक्षाओं के सभी विषयों को नई गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाने बारे प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन जिला परियोजना अधिकारी राकेश मनकोटिया ने किया। उन्होंने प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा, संतोष चंदेल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कुलदीप धीमान, स्रोत व्यक्तियों के रूप में मनजिंदर सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार, दीप कुमार, सुप्रिय, दिग्विजय, अनिता कुमारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed