{"_id":"67696165a4fab716a005a9ba","slug":"information-given-to-students-and-parents-about-the-ill-effects-of-social-media-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-128911-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्रों, अभिभावकों को सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्रों, अभिभावकों को सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में दी जानकारी
Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
-शिवा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल में मनाया पहला वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल बिलासपुर में पहले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। यह वार्षिक उत्सव अताराशी विषय पर आधारित था।
समारोह में एम्स बिलासपुर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधि में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन गौतम ने भी सभी छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया मानव जीवन पर हावी हो चुका है। मनुष्य ने अपने हर छोटे से छोटे काम के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया को ही अपना साधन बना दिया है। प्रधानाचार्य ने स्टे अवे फ्रॉम सोशल मीडिया मुहिम के तहत अभिभावकों से यह अपील की कि वह स्वयं भी इसका सदुपयोग करें और अपने बच्चों को भी इससे दूर रखें। इस अवसर पर सभी अध्यापक, अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।