{"_id":"65632505666f7017f30b0ae6","slug":"information-about-road-safety-rules-given-to-iti-trainees-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9208-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
विज्ञापन
- कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाए दुर्घटना के कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ हिमाचल परिवहन विभाग की ओर से यातायात जागरुकता अभियान के तहत मां संतोषी आईटीआई हार कुकार और आईटीआई भराड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीआई के प्रशिक्षुओं को नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना फूलां चंदेल के नेतृत्व में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। नुक्कड़ नाटक में विभिन्न कारणों से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को दर्शाया। हार कुकार में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक अमरनाथ शर्मा ने की। भराड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो जाए तो उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दी जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति को किसी तरह की कानूनी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। उसे नेक इंसान कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस सूचना देने वाले से पूछताछ करती थी और कई मामलों में तो उन्हें कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार में नियमों में संशोधन किए जाने के बाद अब सूचना देने वाले को किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में मारे जाने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।