फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about Red Ribbon Club activities provided to newly admitted students at Jhandutta College.

Bilaspur News: झंडूता काॅलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को रेड रिबन क्लब की गतिविधियों की दी जानकारी

Sat, 08 Aug 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Information about Red Ribbon Club activities provided to newly admitted students at Jhandutta College.
झंडूता कॉलेज में आयोजित रेड रिबन क्लब के प्रथम ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में सत्र 2026-27 के तहत रेड रिबन क्लब का प्रथम ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को रेड रिबन क्लब की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा एचआईवी/एड्स जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से परिचित कराना था। रेड रिबन क्लब का मुख्य लक्ष्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करना, भ्रांतियों को दूर करना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। क्लब प्रभारी प्रो. अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि रेड रिबन क्लब के माध्यम से वर्षभर जागरूकता अभियान, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता और विभिन्न जनहित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed