फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about government schemes should reach the eligible people: Dharmani

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी : धर्माणी

Mon, 11 Nov 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes should reach the eligible people: Dharmani
-मंत्री बोले, पात्र लोगों को मिलना चाहिए योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

-बचत भवन में आयोजित हुई जिला कल्याण समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बचत भवन बिलासपुर में सोमवार को जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र व्यक्ति उन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

मंत्री ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, वृद्ध लोगों का आर्थिक व सामाजिक उत्थान करना है। आगजनी और भूस्खलन के कारण जो बेघर हो चुके हैं उनके आवास निर्माण के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगजनी भूस्खलन के कारण जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, ऐसे परिवारों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करके प्रस्तुत करें। उन्होंने पिछले तीन वर्ष का डाटा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 49,005 पेंशनर को विभिन्न श्रेणियों में पेंशन वितरित की जा रही है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को गृह निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 60 दंपतियों को 30 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि चालू वर्ष में 19.50 लाख रुपये व्यय करके 39 दंपतियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 3,254 पात्र महिलाओं को 1,46,43,000 हजार रुपये की राशि वितरित की गई है। उपायुक्त बिलासपुर ने कहा कि दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल, सदर बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल, नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं रीता सहगल, सभी एसडीएम व जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल सहित अन्य के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed