फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inflow of devotees from outside states on the second day

Bilaspur News: नव वर्ष मेले के दूसरे दिन पंजाब,हरियाणा,दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Inflow of devotees from outside states on the second day
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष मेले के दूसरे दिन दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और कई बाहरी राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। दिन भर मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते रहे। उन्होंने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस मेले में शुरू के दो दिन श्रद्धालुओं की आमद कम होती है, लेकिन 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नव वर्ष का शुभारंभ करने यहां पहुंचते हैं। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों व विदेश से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मेला अधिकारी राज कुमार ने बताया कि नव वर्ष मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

इस बार भी पूर्व की भांति 9 सेक्टरों में नयना देवी नगर को मेला परिसर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट अपनी सेवा देगा, जबकि इस मेले के दौरान 400 होमगार्ड्स के जवान और साथ में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर नारियल, कड़ाह प्रसाद तथा पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोताही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने मंदिर के सभी कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार तथा उनकी सभी सुख सुविधा रखने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्लां वाला टोबा से आगे नहीं ले जा पाएंगे ढोल-नगाड़े और पटाखे
मेलों को लेकर श्री नयना देवी पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। श्री नयना देवी जी पुलिस के डीएसपी शेरसिंह ने बताया कि चार दिवसीय नव वर्ष मेलों में नयना देवी को नौ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब की तरफ से आने वाले वाहनों की कोल्लां वाला टोबा में चैकिंग होने के बाद ही उसे आगे भेजा जाएगा। किसी भी प्रकार के ढोल-नगाड़ों पर प्रतिबंध रहेगा तथा पटाखों को कोल्लां वाला टोबा में ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्री अपने वाहनों को निश्चित स्थान पर खड़ा करें तथा सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर उन्हें जुर्माने लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए यात्रियों की गाड़ियों को गुफा तक भेजा जाएगा, जबकि अन्य यात्री घवांडल से टैक्सी के माध्यम या पैदल चलकर मां के दरबार में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed