{"_id":"65c60d86464e44c69e024767","slug":"inflation-broke-the-back-of-common-man-sankhyan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112779-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सांख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सांख्यान
विज्ञापन
बोले, भाजपा नेता बताएं तेल के खेल में कौन लूट रहा है चांदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में बैठी है तब से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
अच्छे दिनों का प्रलोभन देकर केंद्र सरकार तेल कंपनियों पर नियंत्रण रखने में नाकाम रही है। देश में कच्चे तेल के दाम पिछले दो वर्ष में 38 प्रतिशत तक गिर गए हैं। यदि देश की तेल कंपनियों के भाव सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर निर्धारित किए हैं तो देश में पिछले दो साल से तेल के भाव क्यों नहीं गिर पाए। यह मसला आम आदमी से जुड़ा है और देश का हर नागरिक यह जानना चाहता है कि तेल के इस खेल में कौन चांदी लूट रहा है। पिछले नौ माह में देश की तेल कंपनियों ने करीब 69 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।
उन्होंने कहा कि देश में तेल की कीमतों में वृद्धि हर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर असर डालती है। उपभोक्ता वस्तुओं में मूल्य वृद्धि करती है और महंगाई बढ़ाती है। इस मसले पर केंद्र की भाजपा सरकार चुप क्यों है।