फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   India-pak match oppse

धर्मशाला में भारत-पाक मैच का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध

Mon, 22 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण समिति बिलासपुर की बैठक जिलाध्यक्ष कैप्टन भाग सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले के शहीद की पत्नी यदि धर्मशाला के शहीद स्मारक पर भूख हड़ताल पर बैठती है, तो पूर्व सैनिक कल्याण समिति भी 19 मार्च को वहां भूख हड़ताल करेगी। शहीद स्मारक धर्मशाला से 300 मीटर की दूरी पर पाकिस्तान का झंडा फहराया जाए तो प्रदेश के शहीदों का अपमान होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के जवान लगातार पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा शहीद किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में पठानकोट हमले में हिमाचल के दो जवान शहीद हो गए। उस समय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ मैच रद्द होना चाहिए। उन्होंने बीसीसीआई के सचिव व एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से मांग की कि धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान का टी-20 मैच न करवाया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन योगेंद्र जम्वाल, कैप्टन अमरनाथ दीवान, जोगेंद्र सेन, रूप लाल, कैप्टन धनीराम, कैप्टन संजय कुमार, सूबेदार मेजर करतार सिंह, बलदेव शर्मा, बालक राम, ईश्वर सिंह, रामानंद, जगजीत सिंह, कैप्टन सुरेंद्र, रामलाल, हवलदार लच्छू राम, शिव सिंह, नाहर सिंह, राजकुमार कौशल, जगदीश चंद, देसराज व सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed