{"_id":"68a0762c4bdef072a3005953","slug":"independence-day-was-celebrated-by-paying-floral-tribute-to-the-martyrs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-142539-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित कर बनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित कर बनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर चंगर सेक्टर बिलासपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते शिक्षा मंत्र
छात्र स्कूल में जिला स्तरीय आयोजन, शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी
बोले, सरकार ने शिक्षण संस्थानों में भरे 6 हजार पद, एनएएस रैंकिंग में हिमाचल पांचवें स्थान पर पहुंचा
-समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, वन मित्र और एनसीसी की टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली।
इससे पहले मंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अब तक 6 हजार पद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भरे जा चुके हैं। इनमें 4 हजार बैच आधार पर, 484 सहायक प्रोफेसर और 685 पीजीटी शामिल हैं। 3100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि 937 टीजीटी पदों के लिए भी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सीएंडवी और जेबीटी की भर्ती भी जल्द की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस-2025) रैंकिंग में स्थिति 21वें से सुधरकर 5वें स्थान पर आ गई है। असर रिपोर्ट 2025 में भी हिमाचल के बच्चों का पढ़ाई स्तर पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ दर्ज हुआ है। पहली से अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत, विद्यालयों का क्लस्टरीकरण और कक्षाओं के एकीकरण के लिए स्कूली शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें बिलासपुर का स्कूल भी शीघ्र बनेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। मक्की 40 रुपये, गेहूं 60 रुपये और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसने दूध पर समर्थन मूल्य तय किया है। गाय के दूध पर 51 रुपये और भैंस के दूध पर 61 रुपये प्रति लीटर।
इन शख्सियतों को किया सम्मानित
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी सहज राम, संगठन अध्यक्ष प्रेमी देवी, स्वतंत्रता सेनानी छोटा राम की पत्नी प्रेमी देवी, स्वतंत्रता सेनानी गांधी राम के पुत्र राजकुमार, पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष अमरनाथ धीमान, केके कश्यप, खिलाड़ी अखिल कुमार, सुनील कुमार, वंदना कुमारी, पवन बरुर, शब्द गौतम, रिद्धिमा जसवाल, सुशील पुंडीर, समाजसेवी राजकुमार सोनी, डॉ. प्रशांत अचार्य सहित अनेक कर्मचारी और समाजसेवी शामिल हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। भंगड़ा, गिद्दा, बिलासपुरी लोक नृत्य और समूहगान ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीत राम कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, वीरू राम, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, संदीप सांख्यान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।