{"_id":"657af5678f9820c47a08dd5b","slug":"indefinite-strike-of-postal-servants-of-the-district-begins-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10099-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन
142 कर्मचारियों ने लिया भाग
जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक जारी रहेगाा विरोध
बिलासपुर में आज निकालेंगे रोष रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले में ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। पहले दिन जिले भर से 142 ग्राम डाक रोजगार सेवकों ने इसमें भाग लिया। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। संघ की ओर से शुक्रवार को बिलासपुर शहर में रोष रैली का आयोजन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय के डाक कार्यालय के बाहर ग्राम रोजगार सेवकों ने जमकर नारेबाजी की और मांगों पूरी न होने के लेकर रोष प्रकट। इस दौरान अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ हमीरपुर मंडल के सचिव सोहन सिंह ने कहा कि संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार केंद्र सरकार द्वारा जो ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन निर्धारण कमेटी की जो सिफारिशें की हुई थी उन्हें डाक विभाग आज दिन तक लागू नहीं कर पाया है। जो ग्रामीण डाक सेवकों के साथ शोषण का सबसे बड़ा प्रमाण है।
संघ की ओर से विभाग को इन सिफारिशों को लागू करने के लिए कई बार मांग की। इसे 2018 से लागू किया जाना था। इसके बावजूद आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण मजबूर होकर आज उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें उनके अधिकार दे, ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि आज वे हड़ताल पर बैठे हैं, कल उनके परिवार वाले भी इसमें शामिल होंगे। इस मौके पर विक्रम ठाकुर, शिवराम, बलदेव कुमार, रविंद्र कुमार, मनसा राम, शशि पाल, कमलेश, अमित शर्मा, शालू शर्मा और विकास चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।