{"_id":"65ad12f4fd8bc89ec70625f6","slug":"increase-commission-of-stamp-sellers-to-10-percent-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-12034-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टाम्प विक्रेताओं का कमीशन 10 प्रतिशत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टाम्प विक्रेताओं का कमीशन 10 प्रतिशत करें
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई जिला स्टाम्प विक्रेता संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जिला स्टाम्प विक्रेता संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान बलदेव सिंह ने की। बैठक में संघ की जिला मंडी प्रधान ज्योति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सचिव संजू ने बताया कि बैठक में पूरे प्रदेश में स्टाम्प विक्रेताओं को आ रही समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि संगठन का विस्तार प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश स्तरीय स्टाम्प विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में इस कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। मुख्यातिथि ने सभी को मुख्यमंत्री सुक्खू को सौंपे गए ज्ञापन से अवगत करवाया। उन्होंने मांगों का जिक्र करते हुए बताया कि ई स्टाम्प का काम सिर्फ स्टैंप वेंडर से ही किया जाना चाहिए। बैंक और लोकमित्र को यह कार्य न दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्टाम्प विक्रेताओं का न्यूनतम कमीशन 4 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए। स्टाम्प वेंडरों को बैठने के लिए उचित स्थान दिया जाए ताकि उन्हें कंप्यूटर मशीनें हर रोज उठाकर न जाना न पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन और बैठने के कमरे की व्यवस्था सरकार की ओर से की जानी चाहिए। हिमाचल के स्टाम्प वेंडर को किसी कंपनी के हवाले न किया जाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्टाम्प पेपर की भारी कमी चल रही है। इस कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से संघ की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
बैठक में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना के स्टाम्प विक्रेता, अमरजीत शर्मा, बिशनदास डोगरा, शमीम भुट्टो, संजू, हंस राज, अनिल सूद, बसंत लाल, राजेश कुमार और अन्य उपस्थित रहे।