फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration of Nalwad fair in Lag Deo of Kalol

Bilaspur News: कलोल के लग देयो में नलवाड़ मेले का शुभारंभ

Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Nalwad fair in Lag Deo of Kalol
- डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन

- तीन दिवसीय मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत कलोल के गांव लग दयो में ढोल की थाप पर तीन दिवसीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह उपस्थित हुए। सेवानिवृत्त कर्नल जसवंत सिंह चंदेल विशेष अतिथि रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खूंटा गाड़कर और बैल पूजन कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

इससे पहले चेलियां से शिव मंदिर लग तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आसपास की 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। मेला कमेटी अध्यक्ष कैप्टन ज्ञानचंद धीमान, महासचिव अमरनाथ धीमान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने समस्त इलाका वासियों और मेला समिति को बधाई दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञानचंद धीमान और संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान ने सभी झंडूता वासियों से इस मेले में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वीरवार और शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्याओं और स्टार संध्या का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, महिला मंडलों, गुग्गा गाथा, दाहजा, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कलाकारों के दिन में कार्यक्रम होंगे। 30 मार्च को दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल तीन चरणों में होगा, जिसमें कोटधार कुमार अंडर 20, छोटी माली और बड़ी माली होगी। इस मौके पर सुनील शर्मा, सूबेदार राम किशन, दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, कुसुम राज, अंकु कुमार, रघुवीर धीमान, अनिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed