फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration and foundation stone laying of 26 developmental projects worth 210 crores

जिला अस्पताल को 270 से बढ़ाकर 300 बिस्तरों का करने की हुई घोषणा

Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of 26 developmental projects worth 210 crores
बिलासपुर के कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तलवार देकर सम्मानि? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कंदरौर में लगभग 210 करोड़ रुपये की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने कुठेड़ा में जल शक्ति उपमंडल और हरलोग में उपतहसील खोलने की घोषणा की। नागरिक अस्पताल बिलासपुर की बिस्तरों की क्षमता 270 से बढ़ाकर 300 करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी में विज्ञान की कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूह मझवाड़ में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने कंदरौर में लोक निर्माण अतिथिगृह, बरमाणा में पीएचसी और जबलयाना में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीन सड़कों को नाबार्ड के तहत वित्तपोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गोविंद सागर झील में एशियन विकास बैंक परियोजना के तहत जलक्रीड़ा और अन्य पर्यटन आधारित विकासात्मक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंदरौर की छत की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

सीएम ने शुक्रवार को रावमापा कंदरौर में कौल डैम से 64.66 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ जल आपूर्ति योजनाओं और जल आपूर्ति योजनाओं के संवर्धन कार्य, 70 लाख रुपये की लागत से एचपीएसईबी के उपमंडल-दो निहाल के कार्यालय भवन, मटियाल में सीर खड्ड पर 4.26 करोड़ रुपये की लागत से 144 मीटर गर्डर पुल, हरलोग में 16 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल भवन और 11.83 करोड़ रुपये की लागत से माकड़ी-मारकंड में मारकंडेय मंदिर परिसर और यहां श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण समेत 210 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed