फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   in nagar panchyat talai bilaspur one person make sucide in private guest house by fansi

तलाई के निजी गेस्ट हाउस में व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
in nagar panchyat talai bilaspur one person make sucide in private guest house by fansi
in nagar panchyat talai bilaspur one person make sucide in private guest house by fansi
शाहतलाई(बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के एक निजी गेस्ट हाउस में पंखे से लटक कर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई बाजार में स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति ठहरा हुआ था। सुबह करीब दस बजे जब गेस्ट हाउस के कर्मचारी कमरों में सफाई करने के लिए गए तो एक कमरे में कोई हलचल नहीं हो रही थी जिसमें एक व्यक्ति ठहरा हुआ था। कर्मचारी ने दरवाजे से उस व्यक्ति को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर उसने गेस्टहाउस मालिक को बताया और पुलिस को इस की सूचना दी। वहीं गेस्ट हाउस में मृतक व्यक्ति के पते पर मलरांओ के प्रधान ओंकार सिंह चंदेल को इसकी सूचना देकर परिजनों को साथ लेकर तलाई पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

सूचना पर ओंकार सिंह व मृतक के दोनों भाई तलाई पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के सामने जब दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि व्यक्ति ने पंखे के साथ खुद को बांध कर फंदा लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम पंचायत मलरांओ के शांता कुमार (42) पुत्र वीरी सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से ड्राइवर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed