फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In Kabaddi, Bharari defeated Sadar Khand by 38-32.

Bilaspur News: कबड्डी में भराड़ी ने सदर खंड को 38-32 से दी मात

Thu, 05 Oct 2023 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Bharari defeated Sadar Khand by 38-32.
-जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलों का हुआ शुभारंभ, खेलों में 10 खंडों की 410 छात्र खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

-कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन में छात्र खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय माइनर खेल प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हो गया। खेलों में उच्च सदर/स्वारघाट, घुमारवीं/झंडूता, भराड़ी, घुमारवीं, झंडूता, बरठीं, स्वारघाट, जुखाला, सदर, बस्सी खंड के 410 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबाल में दमखम दिखाएंगे। पहले दिन विभिन्न मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।


जिला स्तरीय खेलों के शुभारंभ पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने झंडा फहराकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। उसके बाद खिलाड़ी छात्राओं ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लग्न सिखाते हैं। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार राणा ने इससे पूर्व जिले में हुई खंड स्तरीय और छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का पूरा विवरण मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पहले दिन हुए मुकाबले में कबड्डी में सेकेंडरी झंडूता ने उच्च घुमारवीं/झंडूता को 38-23 से हराया। दूसरे मुकाबले में भराड़ी ने सदर खंड को कड़े मुकाबले में 38-32 से हराया। वॉलीबाल खेल मुकाबले में सदर/स्वारघाट हाई ने सदर सेकेंडरी खंड को 2-0 से हराया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य प्रीतलाल शर्मा, एसएमसी प्रधान, जगदेव मेहता, अमरजीत ठाकुर, प्रेम भुट्टो, शोभा राम, देवी राम ठाकुर, गीता राम गर्ग, बाबू राम सिसोदिया और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed