फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In Ghumarwin, 76 percent voting took place at the booth of the current minister and 71 percent at the booth of the former minister.

Bilaspur News: घुमारवीं में वर्तमान मंत्री के 76, पूर्व मंत्री के बूथ पर हुई 71 फीसदी वोटिंग

Sat, 01 Jun 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
In Ghumarwin, 76 percent voting took place at the booth of the current minister and 71 percent at the booth of the former minister.
- पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के बूथ पर पुरुषों से ज्यादा पहुंची महिलाएं
विज्ञापन

-बीमार महिला के ऑक्सीजन सिलिंडर में बूथ पर पहुंचने से धर्माणी का बूथ रहा चर्चा का विषय

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय के लोकसभा चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। लोकसभा के इस चुनाव के चलते घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ बेहद खास रहे। इनमें पहला बूथ प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के गृह क्षेत्र का चुवाड़ी मतदान केंद्र का बूथ नंबर 99 रहा। यहां पर लोग सुबह 7:00 बजे ही लंबी कतारों में मतदान करने पहुंच गए थे। हालांकि यहां पर सभी को इंतजार था कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के आने का, जो करीब 9:00 बजे अपने परिवार सहित मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
राजेश धर्माणी ने करीब 45 मिनट लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और अपना नंबर आने के बाद ही मतदान किया। इस दौरान यहां बूथ एक बीमार बुजुर्ग महिला के मतदान को लेकर भी काफी चर्चित रहा। जब करीब 9.30 बजे काफी बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी ऑक्सीजन मास्क तथा सिलिंडर सहित मतदान करने पहुंची, जबकि मंत्री राजेश धर्माणी भी उस समय वहीं पर मौजूद थे। मंत्री ने बुजुर्ग महिला के जज्बे को तारीफ करते हुए उनकी सराहना की। 762 मतदाताओं वाले इस बूथ पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। दोपहर 1:00 बजे तक करीब 400 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि दोपहर बाद बूथ पर लोगों के उत्साह में कुछ कमी जरूर नजर आई। दिन के तीसरे पहर में मतदाता एक बार फिर से घरों से बाहर निकल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे। शाम 6:00 बजे तक इस मतदान केंद्र पर करीब 500 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर चुके थे, जबकि शाम 6:00 बजे मतदान प्रक्रिया बंद होने तक कुल 76 फीसदी मतदान पूरा हुआ। यहां पर 295 पुरुष, 285 महिला मतदाताओं सहित 580 मतदाताओं ने इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

वहीं इस विधानसभा क्षेत्र का दूसरा चर्चित वार्ड नगर परिषद के तहत आने वाला बूथ नंबर 84 रहा। यह बूथ भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग का बूथ है। इस बूथ पर भी सुबह 7:00 बजे से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस बूथ पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली। पूर्व मंत्री खुद करीब 8:30 बजे मतदान केंद्र पर अपना मतदान करने पहुंचे। लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। 1062 मतदाताओं वाले इस बूथ पर सुबह 9:00 बजे तक करीब 131 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर चुके थे। इनमें 61 पुरुष, 70 महिलाएं मतदाता शामिल रहीं, जबकि दोपहर 1:00 बजे 575 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें एक बार फिर से महिलाओं ने बाजी मारते हुए 316 महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। पुरुषों में केवल 260 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान की समय सीमा खत्म होने यानी शाम 6:00 बजे तक इस पोलिंग बूथ पर 71 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 391 महिला मतदाताओं, 367 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 758 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed