{"_id":"638267298ac4a67842079c7b","slug":"in-bilashpur-after-6-pm-one-has-to-wait-for-hours-for-the-bus-bilaspur-news-sml4290592177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाम छह बजे के बाद बिलासुपर बस अड्डा से लोकल रूटपर नाममात्र बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाम छह बजे के बाद बिलासुपर बस अड्डा से लोकल रूटपर नाममात्र बसें
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा पर शाम छह बजे के बाद बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा पर शाम छह बजे के बाद बसों का अकाल पड़ जाता है। लोकल रूटों पर गिनी चुनी ही बसें आती हैं। जिससे लोगों को खासकर महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को बस अड्डा पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी बरमाणा, घाघस, बैरी, सलापड़, जुखाला, झंडूता की तरफ जाने वाले यात्रियों को होती है। शाम को छह बजे के बाद घुमारवीं के अलावा और किसी भी स्टेशन के लिए लोकल रूट पर निजी बस की कोई सुविधा नहीं है। अगर भूले भटके कोई बिलासपुर बस अड्डा पर पहुंच जाता है तो उसे यहां से आगे जाने के लिए लंबे रूट की बस का ही इंतजार करना पड़ता है। छह बजे के बाद बस अड्डा से बरमाणा की तरफ मनाली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ही मिलती है। यह बस कई बार बस अड्डा भी नहीं जा कर बाहर से ही निकल जाती है। ऐसे में बरमाणा या इससे पीछे के स्टेशन के यात्रियों को एक घंटा और दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है।
इसके बाद रात सवा आठ बजे मंडी जाने वाली बस बिलासपुर बस अड्डा पहुंचती है। लेकिन यह बिलासपुर से निकलकर एचआरटीसी वर्कशॉप रूक जाती है। वहां पर करीब 20 मिनट रूकने के बाद यह आगे निकलती है। ऐसे में लोगों को समय पर घर पहुंचने में समस्या आती है। इस बस के बिलासपुर से निकलने के बाद दूसरे बस के आने में एक से दो घंटे का अंतर होता है और यात्रियों को बस अड्डा पर लंबे समय तक परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा झंडूता की तरफ से अंतिम बस आठ बजे है। लेकिन शाम छह से सात बजे तक निजी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को झंडूता, समोह की तरफ जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि निगम शाम छह बजे के बाद लोकल रूट पर कम से कम आठ बजे तक नियमित बसें चलाएं। ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। आरएम बिलासपुर जोगिंदर चौधरी ने कहा कि अभी तक उनके पास लोगों की डिमांड नहीं पहुंची है। लेकिन लोग अगर डिमांड करते हैं तो लोकल रूट पर बसें चलाने के लिए प्रस्ताव शिमला भेजा जाएगा।