फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In badminton, Kuthera defeated Samoh and entered the next round.

Bilaspur News: बैडमिंटन में कुठेड़ा ने समोह को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
In badminton, Kuthera defeated Samoh and entered the next round.
औहर स्कूल में शुरू हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

17 स्कूलों के 307 खिलाड़ी छात्र ले रहे हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। घुमारवीं खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में शुरू हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के 307 खिलाड़ी छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
खेल प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में कुठेड़ा ने समोह, गेहड़वीं ने नवज्योति पब्लिक स्कूल तल्याणा को हराया। कबड्डी में हिम सर्वोदय ने नवज्योति पब्लिक स्कूल तल्याणा, कुठेड़ा ने शिवा स्कूल को हराया। वॉलीबॉल में ऋषिकेश ने बाल पाठशाला घुमारवीं, अमरपुर ने गेहड़वीं और औहर ने पनोह स्कूल को हराया।
विज्ञापन

इससे पहले खेलों का शुभारंभ खिलाड़ी छात्राओं ने मार्च पास्ट के साथ किया। समारोह में हिमुंडा के निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों को खेल भावना से खेलने का आह्वान भी किया। उन्होंने स्थानीय पाठशाला को खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 15 हजार रुपये की राशि भेंट की। स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंत राम संधू, स्थानीय पाठशाला का स्टाफ, अन्य स्कूलों के खेल प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed