Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In an NDPS case, the accused's father retracted his statement; the court declared him a hostile witness.

Bilaspur News: एनडीपीएस मामले में आरोपी का पिता बयान से मुकरा, अदालत ने घोषित किया पक्षद्रोही

Mon, 02 Nov 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
In an NDPS case, the accused's father retracted his statement; the court declared him a hostile witness.
पुलिस को दिए बयान से किया इन्कार, विशेष अदालत में तीन गवाहों के दर्ज हुए बयान
विज्ञापन

पिता ने बेटे के कार ले जाने की तारीख सात जुलाई के बजाय आठ जुलाई बताई


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी का पिता अपने पूर्व में पुलिस को दिए बयान से मुकर गया। उसने कहा कि उसे याद नहीं है कि सात जुलाई 2021 को उसके बेटे ने घर से कार ली थी। हालांकि, उसने आठ जुलाई को कार ले जाने की बात स्वीकार की। अभियोजन पक्ष के आग्रह पर विशेष न्यायाधीश-दो की अदालत ने उसे पक्षद्रोही घोषित कर जिरह की अनुमति दे दी। सोमवार को मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
आरोपी के पिता ने बताया कि एक कार उसके नाम पर पंजीकृत है और उसे छुड़वाने के लिए उसने पुलिस को दस्तावेज दिए थे। अभियोजन पक्ष की जिरह में उसने पुलिस को शपथपत्र देने से इनकार किया, लेकिन उस पर अपने हस्ताक्षर होने की पुष्टि की। उसने कहा कि पुलिस ने खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। हालांकि, इस संबंध में किसी वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत नहीं करने की बात भी स्वीकार की। उसने बेटे की गिरफ्तारी की सूचना मोबाइल पर मिलने से भी इनकार किया।
विज्ञापन

मामले के दूसरे गवाह ने बताया कि नौ जुलाई 2021 को एएसआई विशेष रिपोर्ट लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पास पहुंचे थे। सुबह 10:30 बजे रिपोर्ट सौंपी गई और पांच मिनट बाद रजिस्टर में प्रविष्टि के लिए दी गई। उन्होंने विशेष रिपोर्ट रजिस्टर में क्रमांक 14 पर इसकी प्रविष्टि करने की बात कही। अदालत में मूल रिपोर्ट और रजिस्टर भी पेश किए गए। बचाव पक्ष की जिरह में उन्होंने तारीख पर ओवरराइटिंग होने की बात स्वीकार की, लेकिन रिपोर्ट मिलने और प्रविष्टि करने से इन्कार करने वाली बात को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे गवाह ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को पुलिस थाना बरमाणा के मालखाना प्रभारी ने उन्हें चिट्टे का सीलबंद पार्सल और संबंधित दस्तावेज रोड सर्टिफिकेट नंबर 116/21 के माध्यम से सौंपे थे। वह उसी दिन पार्सल एफएसएल जुंगा लेकर गए और जमा करवाने के बाद रसीद मालखाना प्रभारी को लौटा दी। उन्होंने कहा कि पार्सल उनके कब्जे में रहने के दौरान कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। जिरह के दौरान उन्होंने बताया कि वह सुबह 5:45 बजे बस से रवाना हुए थे। उन्हें यह याद नहीं था कि एफएसएल में किस अधिकारी को पार्सल सौंपा था। हालांकि, पार्सल जमा नहीं करवाने के आरोप को उन्होंने गलत बताया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दोहराव से बचने के लिए एक अन्य गवाह को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed