फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Importance of voting told to new voters on National Voter's Day

Bilaspur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व

Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Importance of voting told to new voters on National Voter's Day
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में  टीजीटी नवदीप को सम्मानित करती एडीसी
-बिलासपुर कॉलेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

-नागरिकों को मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिवस का उद्देश्य
-लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी किए सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिलासपुर कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी बिलासपुर निधि पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि यह दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि लोकतंत्र का आधार चुनाव ही हैं। इस अवसर पर नागरिकों को चुनावों में भाग लेने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में स्वीप नोडल अधिकारी और सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी, रतन चंद निर्झर, प्रोफेसर मनोहर लाल शर्मा, टीजीटी नवदीप, लेक्चरर आईपी अश्विनी कुमार, टीजीटी नॉन-मेडिकल रवि कुमार और सीनियर असिस्टेंट मनीष कुंडी शामिल रहे।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। डीएवी स्कूल की छात्रा निवेदिता, डिग्री कॉलेज के छात्र आयुष और बॉयज स्कूल के छात्र मोहम्मद आकिब ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने विचार रखे। डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका और समूह गान प्रस्तुत किया, जबकि गर्ल्स स्कूल बिलासपुर की छात्राओं ने फोक डांस के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तहसीलदार चुनाव विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मतदाता दिवस के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आरटीओ राजेश कुमार कौशल, नायब तहसीलदार विजय और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में  टीजीटी नवदीप को सम्मानित करती एडीसी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में  टीजीटी नवदीप को सम्मानित करती एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed