फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   illigal construction clar in jhanduta by adminstration

झंडूता में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)। Updated Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
illigal construction clar in jhanduta by adminstration
अवैध कब्जा हटाते सरकारी कर्मचारी और बेबस होकर देखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर राजस्व विभाग ने शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को विभाग ने तीन लोगों के अवैध कब्जों को हटाया। इसमें एक मकान और शौचालय को विभाग ने गिराया। वहीं एक अन्य मामले में सरकारी जमीन को आंगन के रूप में इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति से भी कब्जे को छुड़ाया गया है। राजस्व विभाग ने साफ किया कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार झंडूता अपूर्व देवगन ने बताया कि ग्राम पंचायत डाहड में स्थानीय लोगों के किए गए तीन अवैध कब्जे हटाए गए हैं। इसमें सुंदर राम पुत्र दुर्गा राम गांव डाहड का एक बीघा छह बिस्वा, देहलवीं गांव के प्रोजनु पत्नी मोथर और रिखिया पुत्र रोशन लाल का एक-एक बिस्वा कब्जा हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का सहयोग भी लिया गया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार झंडूता अपूर्व देवगन ने बताया कि इन लोगों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के लिए तहसील कार्यालय से वारंट जारी किए गए थे। मगर इसके बाद भी उक्त लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जहां पर भी लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए हैं। वह उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटा दें।


नहीं तो राजस्व विभाग कानूनी कार्यवाही कर कब्जे हटाएगा। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान इंद्रा चंदेल, झंडूता चौकी प्रभारी राजकुमार, कानूनगो देवराज शर्मा, हल्का पटवारी सुरेश चोपड़ा, लोक निर्माण विभाग के कार्य निरीक्षक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed