{"_id":"65e06f2288eaf03c6b0fb9d6","slug":"illegal-mining-in-full-swing-on-seer-khad-threat-to-drinking-water-scheme-and-bridge-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-113825-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर खड्ड पर अवैध खनन जोरों पर, पेयजल योजना और पुल को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर खड्ड पर अवैध खनन जोरों पर, पेयजल योजना और पुल को खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोगों ने की खनन माफिया पर कार्रवाई करने की मांग
- बोले, खनन नहीं तो रुका गंभीर होंगे परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सीर खड्ड पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खनन माफिया की वजह से सीर खड्ड का सीना छलनी हो रहा है। आने वाले समय में लोगों को इसके भयंकर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
खड्ड में खनन के कारण बैहरन-झंडूता उठाऊ पेयजल योजना पर कभी संकट गहरा सकता है। वहीं, दूसरी ओर री रडोह अमरोहा निर्माणाधीन पुल पर भी आने वाले समय में खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। क्योंकि खनन माफिया ने सीर खड्ड के साथ पुल के पिलरों के पास से भी रेत बजरी और पत्थरों को उठाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग ने अग समय पर समय पर इनको बचाने के प्रयास नहीं किए तो दोनों ही विभागों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बैहरन झंडूता उठाऊ पेयजल योजना से ग्राम पंचायत बलघाड़, झंडूता और बैहना ब्रह्मणा के तीन दर्जन गांवों के हजारों लोगों को रोजाना पानी की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में जल शक्ति विभाग की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर जल शक्ति विभाग ने अवैध खनन माफिया को रोकने के लिए कोई चेतावनी साइन बोर्ड भी नहीं लगाया है और न ही लोक निर्माण विभाग की ओर से सरकारी संपत्ति को होने वाले नुकसान के लिए कोई उचित कदम उठाए हैं। स्थानीय निवासी लेखराम कौंडल, राजेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, महाजन सिंह, शंकर सिंह ठाकुर, सतपाल सिंह, सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर रेत, बजरी और पत्थरों को उठाकर सीर खड्ड काे खोखला कर रहे हैं। खनन विभाग और पुलिस प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
कोट
जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं को अवैध खनन माफिया से सुरक्षित रखने के लिए चेतावनी साइन बोर्ड लगाकर उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास करेगा।
- अमन ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, झंडूता
कोट्
लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही पुल के दोनों और खनन माफिया को रोकने के लिए चेतावनी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि पुल को कोई नुकसान न हो।
- केके चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झंडूता
कोट्
पुलिस ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। ऐसा करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जगदीश कुमार, थाना प्रभारी, झंडूता
कोट्
खनन माफिया को रोकने के लिए खनन और पुलिस विभाग को ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं। ताकि सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान न हो।
- योगराज धीमान, एसडीएम, झंडूता